पात्रता मानदंड (आयु एवं कक्षा अनुसार)
प्रवेश CBSE एवं झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित आयु मानकों के अनुसार दिया जाता है:
| कक्षा | न्यूनतम आयु (31 मार्च तक) |
|---|---|
| प्ले ग्रुप | 2.5 वर्ष |
| नर्सरी | 3 वर्ष |
| एलकेजी (LKG) | 4 वर्ष |
| यूकेजी (UKG) | 5 वर्ष |
| कक्षा I | 6 वर्ष |
| कक्षा II एवं उससे ऊपर | पिछली कक्षा के अनुसार |
- उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूर्व कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
प्रवेश परीक्षा (कक्षा I से X तक)
- कक्षा I एवं उससे ऊपर के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा या इंटरैक्शन में सम्मिलित होना पड़ सकता है।
- इस मूल्यांकन में अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।
- प्रवेश परीक्षा के प्रदर्शन एवं सीट उपलब्धता के आधार पर दिया जाता है।
आवश्यक दस्तावेज (CBSE एवं झारखंड सरकार के अनुसार)
अभिभावकों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है:
- जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम / पंचायत द्वारा जारी)
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate – कक्षा II से ऊपर के लिए अनिवार्य)
- पिछली कक्षा की अंकतालिका / रिपोर्ट कार्ड
- छात्र का आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो (छात्र एवं अभिभावक)